फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अंडर-19 बालिका वर्ग में प्रयागराज की प्राची द्वितीय

Sat, 31 Oct 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतियोगिता के उद्घाटन के दौरान खिलाड़ियों को शपथ दिलाते मुख्य अतिथि और शिक्षा विभाग के उच्च अध
विज्ञापन
मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में शुक्रवार को 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन मंडलायुक्त लोकेश एम ने किया। प्रतियोगिता के पहले दिन प्रयागराज की प्राची वर्मा ने अंडर-19 बालिका वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त लोकेश एम ने दीप प्रज्वलित कर, ध्वजारोहण एवं गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन व निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा की शपथ दिलाई। मंडलायुक्त ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को पहचानना व उन्हें निखारना हम सभी का नैतिक दायित्व है।
संयुक्त शिक्षा निदेशक बृजेश मिश्रा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार राय ने मंडलायुक्त के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। अंडर-19 बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में प्रयागराज के मानसिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

1500 मीटर दौड़ के परिणाम घोषित किए गए। अंडर-19 बालक वर्ग में राहुल सहारनपुर प्रथम, अजय आगरा द्वितीय और मानसिंह प्रयागराज तृतीय रहे। अंडर-17 बालक वर्ग में मोहम्मद समीर खान स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ से प्रथम स्थान पर रहे। विनय कुमार विंध्याचल द्वितीय व अबू अनस स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ तृतीय रहे।
बालिका वर्ग अंडर-19 में प्रतिज्ञा पन्ना गोरखपुर ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्राची वर्मा प्रयागराज ने दूसरा व खुशी तेवतिया मेरठ ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में छाया अग्रहरि अयोध्या प्रथम, आरती यादव वाराणसी द्वितीय व चांदनी वाराणसी तृतीय रहीं।
समारोह में विभिन्न मंडलों से आए खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। सह जिला विद्यालय निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह, अजय कुमार गिरी व नीरज केसरी ने मंडलायुक्त का बुके भेंट कर स्वागत किया। खेल सचिव ब्रजेश श्रीवास्तव, राजकुमार व रंजना सिंह ने बैज व कैप लगाए।
डीपी गर्ल्स इंटर कॉलेज ने स्वागत गीत और मेरी वाला मेकर गर्ल्स इंटर कॉलेज ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के संचालन की जिम्मेदारी प्रभाकर त्रिपाठी, अजय सिंह यादव, अरुण पांडेय व बृजेश खरे ने संभाली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें