नगर पंचायत मऊआइमा में बिजली की कटौती से लोग परेशान हैं। नगर पंचायत मऊआइमा में व्यापक पैमाने पर पावरलूम के जरिये वस्त्रों का निर्माण होता है। पावरलूम के जरिये प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से हजारों लोगों की रोजी-रोटी जुड़ी हुई है। बिजली कटौती से पावरलूम उद्योग चौपट हो रहे हैं।
घरेलू उपभोक्ता इमरान, नसीम अख्तर, नजीर, रईह रमेश आदि का आरोप है कि मामूली फाॅल्ट होने पर बिजली नहीं बनाई जाती है। यदि रात में कहीं फाल्ट हो गया तो फोन करने के बाद भी लाईन मैन फाॅल्ट को नहीं बनाते। रात भर बिना बिजली के गुजारा करना पड़ता है। सबसे अधिक बिजली कटौती टाउन प्रथम में की जा रही है। उपखंड अधिकारी बहादुर सिंह ने बताया कि सेतु निगम में चल रहे काम के कारण जिस इलाके में जरूरत पड़ती है बिजली आपूर्ति ठप कर दी जाती है। फाॅल्ट को जल्द ठीक कराया जाता है।