फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरजे विद्युतकर्मी, कर्मचारियों के चयन में धांधली का लगाया आरोप

विज्ञापन
भगवाचुंगी स्थित बिजली विभाग कार्यालय में मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन करते संविदा कर्मचारी। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
उप्र बिजली कर्मचारी संघ के तत्वावधान में भगवाचुुंगी स्थित अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल कार्यालय पर कर्मचारियों ने मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। आउटसोर्स एजेंसी द्वारा संविदा कर्मचारियों के चयन में धांधली का आरोप लगाया। साप्ताहिक अवकाश, सुरक्षा सामाग्री, परिचय पत्र न मिलने पर गहरी नाराजगी जताई। इस दौरान पदाधिकारियों ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय मंत्री हेमंत नंदन ओझा ने कहा कि संविदा कर्मचारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यह तब तक समाप्त नही होगा, जब तक बिचौलिए खत्म नहीं होंगे। संविदा कर्मचारियों को सरकार से सीधे भुगतान और नियमितीकरण की लड़ाई लडनी होगी। जिलामंत्री रामसूरत ने कहा कि ईपीएफ घोटले की जांच कराई जाए।
काम करते समय करंट की चपेट में आने पर मरने वाले कर्मचारी व विकलांग होने वाले कर्मचारियों को ईपीएफ का लाभ नहीं दिया जा रहा है। इस अवसर पर हृदय कुमार त्रिपाठी, विजय बहादुर सिंह, बृजेश कुमार पांडेय, प्रताप नरायण शुक्ल, गिरीश चंद्र शुक्ल, अमित कुमार वर्मा, प्रदीप कुमार, कमलेश कुमार, राजकुमार, शिवलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें