उपकेंद्र कौड़िहार के कंजिया फीडर पर बिजनेस प्लान अंतर्गत मरम्मतीकरण का कार्य हो रहा है। इसके लिए 28 जुलाई को सुबह 11 से शाम पांच बजे तक कंजिया (ग्रामीण) और कौड़िहार टाउन की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी उपखंड अधिकारी जेके यादव और उपकेंद्र अवर अभियंता रवि कुमार पटेल ने दी है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं का सहयोग अपेक्षित है, कष्ट के लिए खेद है।