आधी रात हवाओं के साथ बारिश से बिजली आपूर्ति पटरी से उतर गई। उपकेन्द्र कौड़िहार के मंसूराबाद फीडर के तमाम गांव में अंधेरा छा गया। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई घंटे तक फीडर से जुड़े कई गांवों की जलापूर्ति बाधित रही। बताया गया कि पेड़ की डालियां हाई वोल्टेज तार पर आने से बिजली आपूर्ति पर असर पड़ा। हालांकि, टीम के कई घंटे के प्रयास के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई।