फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरा में बिजली गुल, उपकेंद्र में हंगामा

Fri, 05 Jun 2015 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद, 4 जून। कटरा के बड़े हिस्से में बृहस्पतिवार को बिजली का भीषण संकट रहा। सुबह दस बजे गुल हुई बिजली आधी रात तक नहीं आई। सीवर लाइन बिछाते वक्त जेसीबी मशीन से केबल कट जाने के कारण बत्ती गुल होने पर बिजली विभाग के अफसरों ने जेसीबी चालक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया लेकिन देर तक तक केबल को ठीक नहीं किया जा सका और लोग उमस से बेहाल रहे। इस बीच उपकेंद्र में हंगामा भी हुआ।
विज्ञापन


कटरा में बृहस्पतिवार सुबह सीवर लाइन बिछाने के लिए जेसीबी मशीन से गड्ढा खोदा जा रहा था। दस बजे के आसपास जेसीबी मशीन जमीन से छह फीट नीचे बिजली के केबल से टकरा गई। इससे केबल क्षतिग्रस्त हो गया और विश्वविद्यालय उपकेेंद्र से जुड़े कटरा के पसियाना टोला, विश्वविद्यालय मार्ग, मनमोहन पार्क के आसपास, काली मां के मंदिर वाली गली और कर्नलगंज के एक हिस्से में बिजली गुल हो गई। शिकायत मिलने के बावजूद दोपहर तक अफसरों ने कोई कार्रवाई नहीं की। दोपहर दो बजे के आसपास कर्मचारी को मौके पर भेजा गया तो शाम छह बजे तक फॉल्ट ही नहीं मिला। किसी तरह गड़बड़ी मिली तो गड्ढा खोदकर केबल तक पहुंचने में कर्मचारियों को पसीना छूट गया। रात 11 बजे के आसपास जेसीबी मशीन से गड्ढा खोदने का काम शुरू किया गया। इस बीच बिजली और पानी की किल्लत झेल रहे लोगों ने विश्वविद्यालय उपकेेंद्र में हंगामा भी किया। फिलहाल आधी रात तक मरम्मत का काम जारी रहा और हजारों की हजारों की आबादी उमस से बेहाल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें