क्षेत्रीय विद्युत सब स्टेशन में एक सप्ताह से लगातार बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। करछना समेत हिंदूपुर, फतेहपुर, घटवा, सोनाई, महोरी, पुरैनी, भरहा, बरदहा, कैथी आदि गांव में आंधी के कारण जगह-जगह बिजली के तार और खंभे टूट गए थे, जिसे अभी तक दुरुस्त नहीं किया गया है। जिससे कई गांवों में बिजली की समस्या बनी हुई है। बिजली कटौती के कारण लोगों को गर्मी से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बिजली कटौती बंद करने और फाॅल्ट को दुरुस्त करने की मांग की है।