फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: 24 घंटे बत्ती गुल... छिना दिन का चैन, रात का सुकून

विज्ञापन
खंभा लगाने के लिए खुदाई के दौरान टूटी पेयजल पाइपलाइन, 200 घरों में पानी संकट; छह घंटे बिजली गुल
विज्ञापन
बिजली की अघोषित कटौती से शहर के लोग परेशान हैं। आती-जाती बिजली से लोग रात में सो नहीं पा रहे हैं। पूरी रात करवट बदलते बीत रही है। कालिंदीपुरम उपकेंद्र क्षेत्र में अंडरग्राउंड केबल में आग लगने से करीब 24 घंटे तक आपूर्ति ठप रही। बत्ती गुल होने से सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों और बुजुर्गों को हुई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से शुरू हुई समस्या मंगलवार सुबह तक बनी रही। रात में कुछ केबलों को दुरुस्त कर लोगों को राहत दी गई लेकिन अधिक लोड होने के कारण डेढ़ से तीन घंटे के अंतराल पर बिजली आती-जाती रही।
कालिंदीपुरम, द्वारका, बरसाना, राधाकुंज, मौसम विहार समेत कई कॉलोनियों के उपभोक्ता प्रभावित रहे। मंगलवार सुबह सात बजे से 10 बजे तक मरम्मत के लिए बिजली काटी गई। उपकेंद्र के जेई घनश्याम पटेल के अनुसार, क्षतिग्रस्त आठ केबलों में से चार को ही पहले चरण में चालू कर दिया गया। मंगलवार से आपूर्ति पूरी तरह से बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन



-

सोमवार सुबह बिजली गुल हुई। रात में बिजली के आने-जाने का सिलसिला चलता रहा। इसलिए नींद तक पूरी नहीं हो पाई। - दिलीप गौड़, मंगल विहार


बिजली न आने से पानी की समस्या हो गई। इन्वर्टर जवाब दे गया और फोन तक चार्ज नहीं हुआ। मंगलवार सुबह आपूर्ति सामान्य हुई। - पंकज कुमार, ग्रीन वैली कॉलोनी

-

कल्याणी देवी में 10 घंटे गुल रही बिजली

कल्याणी देवी उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में सोमवार रात 12 बजे से बिजली की आवाजाही लगी रही। वहीं, मंगलवार सुबह करीब छह बजे से शाम चार बजे तक आपूर्ति बाधित रही।
बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, उपकेंद्र के तीन ट्रांसफार्मर में से एक आपातकालीन मरम्मत (इमरजेंसी मेंटेनेंस) के कारण बंद था, जिससे आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई। चौधरी साहब कोठी क्षेत्र में सोमवार देर रात कूड़े के ढेर में आग लगने से एक अन्य ट्रांसफार्मर फुंक गया।
-


खंभा लगाने में पाइपलाइन टूटी, पांच घंटे बिजली गुल

कसारी मसारी 60 फीट रोड स्थित वार्ड संख्या 71 ओम प्रकाश सभासद नगर में मंगलवार को खंभा लगाने के दौरान पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इस वजह से खंभा लगाने में देरी हुई और सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। वहीं करीब 200 घरों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो गई।
वर्जन


बिजली के साथ पानी संकट से दोहरा झटका लगा। पांच घंटे बिजली गुल रहने और पाइपलाइन टूटने से घरों के साथ दुकानों का कामकाज भी प्रभावित हुआ। - डॉ. राज बहादुर सिंह, स्थानीय निवासी

गर्मी में बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। बिजली मिली न पानी। विभाग की लापरवाही का खामियाजा पूरे मोहल्ले को भुगतना पड़ा। - मनीष श्रीवास्तव स्थानीय निवासी

-

लो वोल्टेज और ट्रिपिंग ने बढ़ाई परेशानी


दारागंज, अल्लापुर, अलोपीबाग, कटरा और सोबतियाबाग में लो वोल्टेज के साथ ट्रिपिंग और अघोषित बिजली कटौती ने परेशानी बढ़ा दी। गोविंदपुर, गद्दोपुर, छोटा बघाड़ा, सलोरी और तेलियरगंज में दिन में तीन से चार बार बिजली गुल हुई। यही हाल हिम्मतगंज, खुल्दाबाद और अयोध्यापुरी के साथ दायरा शाह अजमल, कोल्हान टोला, याकूबगंज का रहा। वहीं, झलवा, टीपी नगर, मुंडेरा और नीमसराय में बिजली की आवाजाही चलती रही। उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत भी की। सुलेमसराय के नेहरू पार्क इलाके में लो वोल्टेज की समस्या बनी रही।
सीटी क्षतिग्रस्त होने से दारागंज में ढाई घंटे गुल रहेगी बत्ती
दारागंज उपकेंद्र के इनकमर नंबर-एक की सीटी क्षतिग्रस्त होने के कारण बुधवार सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक दारागंज, मोरी, अपर बांध, त्रिवेणी साउथ, जगदीश रैंप की आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें