फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: जॉर्ज टाउन में बिजली गुल, सड़कों पर आए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जॉर्ज टाउन क्षेत्र में सोमवार रात अचानक बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वन विभाग चौराहे से लेकर जॉर्ज टाउन थाने चौराहे तक रात करीब आठ बजे बिजली गुल हो गई। इससे पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया। देर रात तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद अधिकारियों की ओर से कोई सुनवाई नहीं हो रही है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली न होने से लोग घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए। बच्चे बीमार पड़ रहे हैं।
रात करीब आठ बजे से बिजली गुल है। गर्मी और उमस में घरों में रहना मुश्किल हो गया है इसलिए लोग बाहर सड़कों पर निकलने को मजबूर हैं। बिटिया बीमार पड़ गई है। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ - माधव सिंह राठौर स्थानीय
विज्ञापन


-

बिजली कटौती से पूरे इलाके के लोग परेशान हैं। रातभर अंधेरे में रहना पड़ा। अधिकारियों को इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान देकर जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करनी चाहिए। - अनिल सिंह स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें