फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: संकेतक पर लगा पोस्टर, कानपुर 200 से हो गया 20 किमी दूर

विज्ञापन
बालसन चौराहे पर कानपुरजाने वाले मार्ग पर लगे सकेतांककिसी ने पोस्टर चिपका दियाजिससे रा - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
प्रयागराज। विज्ञापन करने वालों ने अब शहर के प्रमुख मार्गों पर लगे संकेतकों पर भी कब्जा कर लिया है। ताजा उदाहरण संगम से कानपुर जाने वाले मार्ग का है, जहां संकेतक पर लगे पोस्टर के कारण प्रयागराज से कानपुर की दूरी 200 के बजाय अब 20 किलोमीटर दिखाई जा रही है।
विज्ञापन

यह हालत तब है जब इस मार्ग से प्रतिदिन जनप्रतिनिधियों और बड़े अफसरों का आना-जाना है। बालसन चौराहे से सेंट एंथोनी गर्ल्स इंटर कॉलेज के बीच लगे द्वार के पर ऊपर बने संकेतक पर प्रयागराज से कानपुर के बीच की दूरी 200 किलोमीटर प्रदर्शित की गई है लेकिन 200 का अंतिम शून्य पोस्टर के पीछे छिप गया है और उस पर कानपुर की दूरी अब 20 किमी ही प्रदर्शित हो रही है।
संकेतक पर नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली, भइयादूज व छठ पूजा की बधाई का पोस्टर चस्पा कर दिया गया है। संगम पर रोज सैकड़ों टूरिस्ट आते हैं। वहीं, आनंद भवन देखने के लिए भी रोज सैकड़ों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। संगम या आनंद भवन से कानपुर जाने के लिए बालसन चौराहे से होते हुए जाना पड़ता है और सबसे पहले व प्रमुख संकेतक का यह हाल है, जिस पर किसी भी जिम्मेदार अफसर की नजर नहीं पड़ी।
विज्ञापन


-
ऐसी कोई शिकायत अभी संज्ञान में नहीं है। टीम को भेजकर पता लगाया जाएगा कि किसने लगवाया है। जल्द ही इसे हटवाया जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी। - राजीव शुक्ला, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें