फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर के खाताधारक किसी भी बैंक के एटीएम से निकाल सकेंगे पैसा

Tue, 03 Jan 2017 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद।
विज्ञापन
डाकघर में ‌मिलेंगी अब कई सुविधाएं - फोटो : demo pic
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद से नकदी को लेकर मचे घमासान के बीच डाकघर के बचत खाताधारकों को विभाग ने नए वर्ष में बड़ी राहत दी है। अब उन्हें पैसे के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। अगर उनके पास डाक का एटीएम कार्ड है तो वे किसी भी बैंक के एटीएम से पैसा निकाल सकते हैं। यानी, डाक विभाग के खाताधारक अब बैंकों के एटीएम नेटवर्क का भी फायदा उठा सकेंगे। विभाग के एटीएम को बैंकों के सर्वर से जोड़ दिया गया है। इसका फायदा इलाहाबाद क्षेत्र के तकरीबन 50 लाख खाताधारकों को होगा। सुविधा शुरू होने के साथ सोमवार को अफसरों ने इसका ट्रायल भी किया, जो सफल रहा।
विज्ञापन


बैंकों से होड़ लेने के क्रम में पहले सभी डाकघरों को एक-दूसरे से लिंक किया गया। साथ में सभी खाता ऑनलाइन किए गए। इसी के साथ खाताधारकों को कोर बैंकिंग की सुविधा दी गई। इसी क्रम में खाताधारकों को एटीएम की सुविधा देने की पहल की गई। इलाहाबाद में तकरीबन दो साल पहले सिविल लाइंस प्रधान डाकघर में पहला एटीएम लगाया गया। इसके बाद विस्तार की योजना बनाई गई लेकिन अब भी गिनती के एटीएम हैं।

अभी तक डाकघर के खाताधारक सिर्फ विभाग के एटीएम से ही पैसा निकाल सकते थे लेकिन नए साल में यह बंदिश खत्म हो गई है। निदेशक सुनील कुमार राय ने बताया कि डाकघर के खाताधारक किसी भी बैंक के एटीएम से पैसा निकाल सकते हैं। बैंक के खाताधारक भी विभाग के एटीएम से पैसा निकाल सकते हैं। सोमवार को हुआ ट्रायल सफल रहा। उन्होंने बताया कि इलाहाबाद क्षेत्र के अंतर्गत इलाहाबाद, प्रतापगढ, कौशाम्बी, वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर, बलिया और जौनपुर के कुल 50 लाख बचत खाताधारक हैं और सभी इसका फायदा उठा सकते हैं। हालांकि अभी शहरी क्षेत्र के मात्र 10 हजार खाताधारकों ने ही एटीएम कार्ड लिया है।
विज्ञापन


डाकघर के खाताधारकों के लिए एटीएम की सुविधा तो काफी पहले शुरू कर दी गई लेकिन इस योजना को विस्तार नहीं दिया जा सका। शहरी क्षेत्र में ही एक-दो एटीएम लग पाए। इसके विपरीत डाकघर के खाताधारकों के लिए यह पाबंदी भी रही कि वे सिर्फ विभाग के एटीएम से ही पैसा निकाल सकते हैं। ऐसे में शहर, वह भी गिनती के खाताधारकों ने एटीएम कार्ड लिया। ग्रामीण उपभोक्ता इससे अछूते हैं। इसका अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि इलाहाबाद क्षेत्र के कुल 50 लाख में से 10 हजार खाताधारकों के पास ही एटीएम कार्ड है। हालांकि अब विभाग के एटीएम को बैंकों से जोड़ दिया गया है। निदेशक सुनील कुमार राय ने बताया कि विभाग के सभी डाकघर एक दूसरे से लिंक हैं। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के डाकघर, उपडाकघर के खाताधारक भी इसका फायदा उठा सकते हैं। आवेदन पर उन्हें एटीएम दिए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें