राजकुमार दारागंज के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वह सिविल लाइंस जा रहे थे। संगम पेट्रोल पंप से जार्जटाउन थाने वाले रास्ते के बीच में पेप्सी एजेंसी के सामने चार लोग मिले, जिन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया और आईकार्ड भी दिखाया। पहले कहा कि आप पुलिस का चेकिंग बैरियर तोड़कर आगे बढ़े हैं।
जार्जटाउन में रिटायर सैन्यकर्मी राजकुमार शुक्ला से पुलिसकर्मी बनकर ठगों ने चेन, अंगूठी ले ली। पहले तो उन्हें चेकिंग बैरियर तोड़कर आगे बढ़ने का आरोप लगाकर डराया। फिर लुटेरों का डर दिखाकर गहने उतरवा लिए। इसके बाद बातों में उलझाकर गहने उड़ा दिए।
विज्ञापन
राजकुमार दारागंज के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वह सिविल लाइंस जा रहे थे। संगम पेट्रोल पंप से जार्जटाउन थाने वाले रास्ते के बीच में पेप्सी एजेंसी के सामने चार लोग मिले, जिन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया और आईकार्ड भी दिखाया। पहले कहा कि आप पुलिस का चेकिंग बैरियर तोड़कर आगे बढ़े हैं। यह सुनकर वह घबरा गए तो कहा कि शहर में लूट, ठगी की घटनाएं बढ़ रही हैं ऐसे में अपनी अंगूठी, चेन उतारकर रख लो। उसने उनकी बातों पर भरोसा कर लिया और चेन, अंगूठी उतार ली। इसी दौरान वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति से भी उन्होंने इसी तरह की बातें कर गहने उतरवाए।
फिर उनके साथ ही उस व्यक्ति को भी कागज का टुकड़ा दिया और कहा कि गहने इसी में लपेटकर रख लो। वह रखने लगे तो चेन, अंगूठी उनसे लेकर खुद ही कागज में लपेटे और उन्हें दे दिए। कुछ दूर जाकर उन्होंने कागज खोला तो उसमें पत्थर के छोटे टुकड़े मिले। पीड़ित ने जार्जटाउन थाने में जाकर तहरीर दी तो मुकदमा दर्ज कर लिया गया। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि चारों ठग दो बाइक से आए थे। थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि ठगों को तलाशा जा रहा है।