फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज की पूनम किशोर को दुबई में मिला सम्मान

विज्ञापन
Poonam Kishor
विज्ञापन
बिहारी कनेक्ट की ग्लोबल समिट में बनीं ‘टैलेंटेड आर्टिस्ट आफ द इयर’
विज्ञापन

प्रयागराज। प्रयागराज की युवा चित्रकार पूनम किशोर को बिहारी कनेक्ट की ओर से दुबई में आयोजित ग्लोबल समिट-2019 में ‘टैलेंटेड आर्टिस्ट आफ द इयर’ सम्मान से नवाजा गया है। पूनम को यह सम्मान दुबई के शेख राशिद ऑडिटोरियम में प्रदर्शित उनकी प्रदर्शनी के दौरान दिया गया। समारोह में पेंटिंग के क्षेत्र में सम्मानित होने वाली पूनम अकेली कलाकार हैं।
विज्ञापन

बता दें, बिहारी कनेक्ट की ओर से बिहार एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कलाकारों एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुटे विशिष्टजनों को सम्मानित करने के लिए यह समारोह प्रतिवर्ष अलग-अलग देशों में होता है, अबकी यह समारोह दुबई में आयोजित किया गया। पूनम बीते पंद्रह वर्षों से हरिवंश राय बच्चन की ‘मधुशाला’ पर आधारित पेंटिंग की प्रदर्शनी लगा रही हैं। इससे पहले पूनम की मधुशाला चित्रों की प्रदर्शनी नेहरू आर्ट सेंटर वर्ली, मुंबई में लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें