फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा पाल बसपा से निष्कासित

Wed, 21 Feb 2018 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पति की मौत के बाद पिछले करीब 13 वर्ष से बहुजन समाज पार्टी का साथ निभा रहीं पूर्व विधायक पूजा पाल ने नई सियासी नाव पर सवार होने की तैयारी कर ली है। इस बात की भनक लगते ही बसपा ने निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए आननफानन में उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। पूजा पाल के भाजपा में शामिल होने की चर्चा है।
विज्ञापन


बसपा के इलाहाबाद-मिर्जापुर मंडल के जोनल कोआर्डिनेटर अशोक कुमार गौतम की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक विधानसभा चुनाव 2017 के बाद से पूजा पाल पूरी तरह निष्क्रिय होकर अपने क्षेत्र में नहीं गईं। पार्टी कार्यकर्ताओं का फोन नहीं उठाने के साथ वह पार्टी की बैठकों, सभाओं और कार्यक्रमों में भी शामिल नहीं हुईं। इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया है। अशोक के मुताबिक यह निर्णय पार्टी अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर लिया गया।
विधानसभा चुनाव के पहले ही पूजा पाल के भाजपा में शामिल होने की चर्चा जोरों पर थीं। इस बीच ऐन वक्त पर सिद्धार्थनाथ सिंह को पार्टी ने टिकट दे दिया। इसके बाद भी उनका संपर्क भाजपा के कुछ बड़े नेताओं से बना रहा। फूलपुर लोकसभा उपचुनाव की घोषणा होने के पहले उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा ने फिर जोर पकड़ लिया। इस बीच उनकी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की भी खबरें सियासी गलियारों में तैरती रहीं। यह सूचना बसपा काडर से जुड़े लोगों ने सुप्रीमो मायावती तक पहुंचाई तब उनकी सहमति से उनके निष्कासन की कार्रवाई की गई। पूजा पाल पर बसपा में रहे, अब सपाई इंद्रजीत सरोज का वरदहस्त रहा है। माना जा रहा है कि सपा में अतीक की पैठ को देखते हुए उन्होंने सियासी आका को किनारे कर भाजपा से नजदीकी बढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें