फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी राहत शहर पहुंची कांग्रेस यात्रा

Wed, 31 Aug 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ इलाहाबाद
विज्ञापन
allahabad
विज्ञापन
कांग्रेस की ‘27 साल यूपी बेहाल’ यात्रा मंगलवार को आधी रात के बाद शहर पहुंची। प्रतापगढ़ से शहर के बीच यात्रा में शामिल दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और अन्य दिग्गज नेताओं को जगह-जगह स्वागत किया गया। यात्रा का नेतृत्व कर रहीं शीला दीक्षित 31 अगस्त को दिन में 11.30 बजे बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सिविल लाइंस चौराहे से राहत सामग्री से भरे ट्रकों को हरी झंडी दिखाएंगी। शहर में देर रात यात्रा पहुंचने के बाद शीला दीक्षित और डॉ. संजय सिंह रात्रि विश्राम के लिए वरिष्ठ नेता सलीम शेरवानी के आवास में चले गए। बाकी कांग्रेस नेता सिविल लाइंस स्थित यात्रिक होटल गए।
विज्ञापन


कांग्रेस यात्रा को मंगलवार शाम ही इलाहाबाद पहुंचना था लेकिन प्रतापगढ़ की लालगंज तहसील में आयोजित कार्यक्रम में विलंब से शुरू हुआ और यात्रा वहां से इलाहाबाद के लिए देर से रवाना हुई। मऊआइमा में ही यात्रा रात 11 बजे के बाद पहुंची। इसके बावजूद वहां बड़ी संख्या में कांग्रेसी यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। यात्रा में शीला दीक्षित के साथ वरिष्ठ नेता श्रीप्रकाश जायसवाल, डॉ. संजय सिंह, जफर अली नकवी, डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, भगवती चौधरी आदि भी शामिल हैं। मऊआइमा, सोरांव, मलाक हरहर, फाफामऊ होते हुए यात्रा ने शहर में प्रवेश किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी के नेतृत्व में प्रदेश प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय, शहर अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, पार्टी नेता फुजैल हाशमी, मनीष मिश्र, मुकुंद तिवारी, तारिक सईद अज्जू, परवेज सिद्दीकी, आशीष पांडेय, डॉ. सत्या पांडेय, निशांत त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने यात्रा का स्वागत किया। मंगलवार को दिन में 11.30 बजे यात्रा कौशाम्बी के लिए रवाना होगी, इस दौरान कॉफी हाउस, पानी टंकी, चौफटका, सुलेमसराय, धूमनगंज, ट्रांसपोर्ट नगर, मुंडेरा, बम्हरौली से होते हुए पूरामुफ्ती के रास्ते यात्रा का कौशाम्बी में प्रवेश होगा। कौशाम्बी पहुंचने से पहले यात्रा का जगह-जगह स्वागत होगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें