फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पुलिसकर्मियों पर अभद्रता का आरोप, दरोगा समेत चार लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊआइमा में होलिका को लेकर दो समुदाय के लोगों में विवाद के बाद जमकर हंगामा हुआ। भाजपा पदाधिकारी ने खुद पर हमले के साथ पुलिसकर्मियों पर भी अभद्रता का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने 1.5 घंटे तक थाना घेरे रखा। दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करने व दूसरे पक्ष के 15 लोगों पर केस दर्ज करने के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार रात कटरा दयाराम गांव में हुई। यहां होलिका के स्थान लेकर दो समुदाय के लोगों में विवाद हो गया। दूसरे समुदाय के लाेगाें का कहना था कि होली का स्थान बदला गया है जबकि होलिका लगाने वाला पक्ष इसे गलत बता रहा था। गांव के ही निवासी भाजपा के मऊआइमा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सरोज ने आरोप लगाय कि होलिका के विवाद में ही दूसरे समुदाय के लोगों ने उन्हें और उनके साथी सतीश चंद्र को लाठी-डंडों से पीटा। गालियां दीं और जेब से 180 रुपये भी छीन लिए।
सूचना पर पुलिस पहुंची तो हमलावर भाग निकले। आरोप यह भी कि शिकायत करने पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई के बजाय उन्हें ही थाने में लाकर लॉकअप में बंद कर दिया। उधर, इसकी जानकारी पर स्थानीय भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर दिया। सूचना पर डीसीपी गंगानगर व एसीपी पहुंचे और किसी तरह समझाकर पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं को शांत कराया।
विज्ञापन

आरोपियों पर केस दर्ज करने और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के आश्वासन पर करीब 1.5 घंटे बाद मामला शांत हुआ। डीसीपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि दरोगा आनंद वर्मा व आरक्षी समीर यादव, जामवंत सिंह और सुधीर कुमार को लाइन हाजिर किया गया है।
उधर वादी की तहरीर पर छह नामजद व 15 अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास, एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस भी दर्ज कर लिया गया है। नामजद आरोपियों में नूर आलम, याकूब, शरीफ, जुल्फकार, जमील, शहजादे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें