धूमनगंज में पुलिसकर्मी का शटल बस चालक को थप्पड़ मारने का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। थप्पड़ मारने का आरोप धूमनगंज एसीपी पुष्कर वर्मा पर लगाया गया है। वहीं, एसीपी ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए इसे बदनाम करने की साजिश करार दिया है।
वायरल हुए 44 सेकेंड के इस वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता। इसमें एक पुलिसकर्मी शटल बस पर चढ़ते और फिर चालक से बस हटाने को लेकर बहस करते दिख रहा है। इसके बाद उसने चालक को कई थप्पड़ जड़े और बस से उतर कर चला गया।
थप्पड़ मारने का आरोप धूमनगंज एसीपी पर है। एसीपी पुष्कर वर्मा के मुताबिक, जहां का वीडियो बताया गया है, उस वक्त उनकी वहां ड्यूटी ही नहीं थी। उनका नाम बदनाम करने की नीयत से उछाला जा रहा है। सर्विलांस टीम की मदद से वीडियो को वायरल करने वालों की पहचान कराई जा रही है।