Mahakumbh : पुलिस ने झोंकी ताकत, ग्राउंड जीरो पर उतरे अफसर, खुद परखीं तैयारियां
Tue, 25 Feb 2025 03:18 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
सार
महाकुंभ मेले का आखिरी स्नान पर्व महाशिवरात्रि को सकुशल संपन्न करने के लिए पुलिस अफसरों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आला अफसर खुद ग्राउंड जीरो पर उतरकर तैयारियां सुनिश्चित करने में जुट गए हैं।
महाकुंभ मेले का आखिरी स्नान पर्व महाशिवरात्रि सकुशल संपन्न करने के लिए पुलिस अफसरों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आला अफसर खुद ग्राउंड जीरो पर उतरकर इस बात को सुनिश्चित कराने में जुट गए हैं कि कहीं भी कोई चूक न रह जाए। इसी के तहत मंगलवार को एसएसपी कुंभ राजेश द्विवेदी मनकामेश्वर पहुंच गए। यहां उन्होंने शिवरात्रि के मद्देनजर ड्यूटी पर लगाए गए जवानों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
सभी बैरियर पॉइंट चेक किया और मातहतों से कहा कि किसी भी स्थिति में ड्यूटी के संबंध में दिए गए निर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करें। इससे पहले उन्होंने नागवासुकि मंदिर पहुंचकर भी ड्यूटी पॉइंट चेक किए। उधर, कुछ देर बाद एडीजी जोन प्रयागराज भानु भास्कर भी मनकामेश्वर मंदिर पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया।