फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव रखकर जाम लगाने की कोशिश, पुलिस ने समझाया

Tue, 12 Mar 2019 12:53 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
crime amar ujala
विज्ञापन

खुल्दाबाद के चकनिरातुल में एक दिन पहले हुए हादसे में मृत बच्चे के शव का पोस्टमार्टम सोमवार को हुआ। इस दौरान परिजनों ने शव रखकर जाम लगाने की भी कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें शांत करा दिया। चकनिरातुल निवासी राजू के बेटे तौफीक(9)को खेल-खेल में पड़ोसी बच्चे ने डंडा मार दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। सेमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाया गया तो परिजनों ने जाम लगाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने उन्हें शांत करा दिया। इंस्पेक्टर रोशनलाल ने बताया कि सूचना थी लेकिन समझाने पर परिजन शंात हो गए।

विज्ञापन


कीडगंज पुलिस ने किया 40 वाहनों का चालान
प्रयागराज। ताबड़तोड़ वारदातों के बाद सोमवार को जिले में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कीडगंज में कुल 40 वाहनेां का चालान किया गया। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रिपलिंग, बगैर डीएल, आरसी व हेलमेट के वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई। उधर धूमनगंज में एसएसआई शैलेष सिंह के नेतृत्व में फोर्स ने पैदल गश्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें