फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता का पुलिस ने कराया मेडिकल

Thu, 25 Apr 2019 01:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
rape
विज्ञापन

धूमनगंज में 13 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता का बुधवार को पुलिस ने मेडिकल कराए जाने के साथ ही उसका बयान भी दर्ज किया। पीड़िता ने अपने बयान में पूर्व के आरोपों को ही दुहराया है।

विज्ञापन


धूमनगंज इलाके के नींवा गांव की रहने वाली महिला ने धूमनगंज थाने पहुंचकर अपने पति पर ही बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाया था। उसके बाद पुलिस ने बच्ची से पूछताछ करने के बाद मंगलवार को आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म समेत पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। आज बयान दर्ज कराने के बाद पीड़िता का डॉक्टरों के पैनल ने मेडिकल कराया।

इंस्पेक्टर संदीप मिश्रा के मुताबिक पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। ऐसे में मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी पिता एक प्राइवेट कंपनी में गार्ड की नौकरी करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें