फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विवि में बवाल : पुलिस ने फुटेज से शुरू की पहचान, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

Fri, 23 Dec 2022 12:56 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हुए बवाल के मामले में सीसीटीवी फुटेज से कुछ लोगों की पहचान की गई है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने छात्रों और सुरक्षा गार्डों दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बवाल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हुए बवाल के मामले में सीसीटीवी फुटेज से कुछ लोगों की पहचान की गई है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने छात्रों और सुरक्षा गार्डों दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज की है। इसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। विश्वविद्यालय में 19 दिसंबर को पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी की गई थी। झगड़े की तमाम फुटेज सामने आई थी। कुछ लोगों ने मौके पर वीडियो बनाया था तो कई जगह सीसीटीवी भी लगे थे। पुलिस ने घटना वाले दिन फुटेज निकाल लिए थे।

विज्ञापन



दो दिन तक मोबाइल से बनाए गए फुटेज भी चेक किए गए। फुटेज के आधार पर कुछ लोगों को चिह्नित कर लिया गया है। तोड़फोड़, पथराव, आगजनी और मारपीट करने वालों में कई ऐसे चेहरे हैं जिनके नाम अभी तक नहीं पता चले हैं। पुलिस उनकी पहचान का प्रयास कर रही है। पहचान के लिए एलआईयू की टीम भी लगाई गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन से भी पुलिस मदद ले रही है। बृहस्पतिवार को इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि जल्द ही गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस दोनों ओर से दर्ज एफआईआर में विवेचना कर रही है। इसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

घटना में कई नाम सामने आए, एफआईआर में जोड़े जाएंगे
विश्वविद्यालय में बवाल, मारपीट और तोड़फोड़ करने वालों में कई नए लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने नए नामों की सूची तैयार कर ली है। जल्द ही इन नामों को एफआईआर में जोड़ा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें