फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: महिला की हत्या के दोनों आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

Sun, 27 Apr 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर। जमीन के विवाद में बृहस्पतिवार आधी रात जनुआडीह भोगवारा गांव में दबंगों ने कुल्हाड़ी से हमला कर मालती पांडेय (65) की हत्या कर दी गई। वहीं अस्पताल में भर्ती मृतका का पति और बेटी का इलाज चल रहा है।मामले में पुलिस ने आरोपी कानूनगो एवं उसके बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

जनुआडीह भोगवारा गांव निवासी पीड़ित अधिवक्ता जय प्रकाश पांडेय ने बताया, जमीन को लेकर देवमणि पांडेय और उनके बेटे प्रभात से विवाद चल रहा है। आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे प्रभात उनके घर पर पहुंचा और कुल्हाड़ी से दरवाजा काटने लगा।
विरोध करने पर देवमणि और प्रभात ने पिता कृष्ण गोपाल पांडेय पर हमला कर दिया। शोरशराबा होने पर मां मालती बचाने पहुंची तो उन पर भी ताबड़तोड़ वार किए गए। इसके अलावा कुछ दिनों पहले ही मायके आई बहन सुमन मिश्रा (42) पर भी आरोपियों ने हमला किया। मालती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कृष्ण गोपाल और सुमन जख्मी हो गए। दोनों को स्थानीय सीएचसी ले जाया गया, जहां एसआरएन रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर फूलपुर प्रवीण कुमार गौतम ने बताया कि घटना में नामजद कानूनगो देवमणि पांडेय एवं उसके बेटे प्रभात पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें