वॉलीबाॅल के राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रत्यूष राय की मौत के मामले में पुलिस ने एक बार फिर कार्रवाई तेज कर दी है। घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने के लिए पुलिस ने (फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला) एफएसएल को विसरा रिपोर्ट के लिए रिमाइंडर भेजा है।
वॉलीबाॅल के राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रत्यूष राय की मौत के मामले में पुलिस ने एक बार फिर कार्रवाई तेज कर दी है। घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने के लिए पुलिस ने (फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला) एफएसएल को विसरा रिपोर्ट के लिए रिमाइंडर भेजा है। अगले सप्ताह तक विसरा रिपोर्ट आने की संभावना है।
विज्ञापन
10 फरवरी की सुबह अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स के छात्रावास में संदिग्ध हालात में प्रत्यूष राय का शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया था, लेकिन इसमें मौत की वजह स्पष्ट न होने पर फोरेंसिक लैब में विसरा प्रिजर्व करा दिया गया। अब प्रत्यूष की मौत के मामले की जांच पूरी तरह विसरा रिपोर्ट पर अटकी हुई है।
वहीं, प्रत्यूष के बीमार होने की बात भी सामने आई थी। हालांकि, इसमें कितनी सच्चाई है, इसकी पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस जांच में यह भी पता चला था कि प्रत्यूष ने घटना की रात करीब 11 बजे मोबाइल फोन पर आखिरी बार छात्रावास के एक दोस्त से बात की थी। दोनों के बीच करीब एक मिनट तक बात हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस जांच में कई तथ्य सामने आने के बावजूद प्रत्यूष की मौत के कारणों का अबतक पता नहीं चल सका है। ऐसे में एक बार फिर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर एफएसएल टीम को विसरा रिपोर्ट भेजने के लिए रिमाइंडर भेज दिया है।