फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पुलिस ने हटाई बैरिकेडिंग, आवागमन हुआ सुलभ

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर स्थित मऊआइमा चौराहे पर बने फोरलेन कट को बैरिकेडिंग किए जाने से सुबह से शाम तक भीषण जाम लग रहा था। जिस वजह से राहगीरों को भारी मुसीबत झेलनी पड़ती थी। इसे लेकर अमर उजाला ने सोमवार के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर को संज्ञान लेकर सुबह ही पुलिस ने बैरिकेडिंग हटवा दी।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि बैरिकेडिंग हटने के बाद से आवागमन सुलभ हो गया है। बैरिकेडिंग होने से अगर मऊआइमा कस्बे के किसी वाहन सवार को अगर प्रतापगढ़ की तरफ जाना होता था तो उसे डेढ़ किमी दूर ब्लॉक बाजार से यू टर्न लेकर गुजरना पड़ता था और प्रयागराज से मऊआइमा कस्बा आने के लिए एक किमी दूर ओवरब्रिज से यू टर्न लेकर आना पड़ता था। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि कट को बैरिकेडिंग किए जाने से पिछले एक पखवाड़े से सुबह से शाम तक जाम की स्थित बनी रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें