फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : फल व्यवसायी को गोली मारने के मामले में पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Sun, 14 Jun 2026 07:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एयरपोर्ट एरिया के झलवा स्थित देवघाट के पास शनिवार सुबह फल व्यापारी विनोद सिंह को गोली मारने के मामले में एयरपोर्ट पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
गोली लगने से घायल फल कारोबारी विनोद सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयरपोर्ट एरिया के झलवा स्थित देवघाट के पास शनिवार सुबह फल व्यापारी विनोद सिंह को गोली मारने के मामले में एयरपोर्ट पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। दावा है कि जल्द ही बदमाशों को दबोच लिया जाएगा।

देवघाट निवासी विनोद सिंह ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह करीब नौ बजे वह अपने पैतृक भूमि के प्लॉट पर निर्माण कार्य करा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचा और किसी ओझा के बारे में पूछताछ कर चला गया। आरोप है कि करीब आधे घंटे बाद एक बाइक पर सवार दो युवक मौके पर पहुंचे पीछे बैठा युवक उन पर ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली उनके पेट में लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद उनके भाई उन्हें लेकर पीपलगांव चौकी पहुंचे। वहां से पुलिस और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

पुलिस ने आरोप लगाया कि भूमि विवाद के चलते मोहम्मद मुस्लिम, मो. नुसरत, मो. हासिम, मो. अबूसाद, एहतेसाम हुसैन, अफताब और मो. उस्मान आरिफ समेत अन्य लोगों ने उन पर जानलेवा हमला कराया है। यह भी आरोप है कि पूर्व में भी उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। इसकी शिकायत उन्होंने कई बार थाना पुलिस और आईजीआरएस पोर्टल पर की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। बहरहाल, पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। एयरपोर्ट कार्यकारी थाना प्रभारी विजय पांडेय ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें