करारी चेयरमैन शमशाद अहमद को कौशाम्बी पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट।
- फोटो : संवाद।
मंगलवार को सूचना मिली कि सांसद पुष्पेंद्र सरोज पीड़ित परिवार से मिलने अड़हरा गांव जाएंगे। इस पर पुलिस उनके आवास भी पहुंची और उन्हें गांव न जाने का अनुरोध किया। इसके साथ ही सीओ चायल अभिषेक सिंह समेत पुलिस कर्मियों ने अन्य नेताओं के आवासों पर पहुंचकर उन्हें घर में ही नजरबंद कर लिया। पुलिस का मानना था कि उनके गांव जाने से कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। वहीं सपा जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव, सपा विधायक इंद्रजीत सरोज के प्रतिनिधि परवेज अख्तर अंसारी, करारी चेयरमैन समसाद अहमद समेत कई नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया। पूरे दिन यह मामला लोगों के बीच में चर्चा का विषय बना रहा।
सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने कहा कि वह सोमवार रात ही क्षेत्र में पहुंचे थे और मंगलवार को पीड़ित परिवार को सहयोग राशि देने और सांत्वना देने के लिए जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। सांसद ने कहा कि अब वह पार्टी कार्यालय से ही पीड़ित परिवार को सहयोग राशि उपलब्ध कराएंगे। सीओ सदर शिवांक सिंह ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।