फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विवि में छात्र बहाली के लिए अनशन पर बैठे छात्रों को पुलिस ने उठाया

Mon, 19 Oct 2020 08:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
छात्र संघ बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय में समाजवादी छात्रसभा के बैनर तले 89 दिनों से अनशन पर बैठे छात्रों को पुलिस ने रविवार को उठा लिया। हिरासत में लिए गए छह छात्रों को पुलिस लाइन ले जाया गया और सात घंटे बाद शाम को उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अजय यादव सम्राट का कहना है कि अनशन जारी रहेगा। हालांकि पुलिस की कार्रवाई के बाद अनशन स्थल पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन


छात्र नेता अजय यादव सम्राट के नेतृत्व में रविवार को अनशन का 89वां दिन था। छात्रसंघ की बहाली, हॉस्टल समेत कई मुद्दों को लेकर छात्र अनशन पर बैठे थे। दोपहर एक बजे के आसपास पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और छात्रों से उठने के लिए कहा। छात्र नहीं माने तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। मौके से छात्र नेता सुशील कुशवाहा, नवनीत यादव, मोहम्मद मुबाशिर हारून, अभिषेक यादव, मोहम्मद ओवादा और प्रकाश सिंह यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और सभी को पुलिस लाइन ले जाया गया।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस काफी देर तक अनशन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता अजय यादव सम्राट को तलाश करती रही। अजय यादव का कहना है कि पुलिस ने पहले कानून का उल्लंघन करते हुए छात्राओं को देर रात गिरफ्तार कर जेल भेजा और अब शांतिपूर्ण तरीके से अनशन पर बैठे छात्रों को भी उठा लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से छात्र पीछे नहीं हटेंगे। छात्रसंघ बहाली एवं अन्य मुद्दों को लेकर अनशन जारी रहेगा। साथ ही प्रस्तावित छात्र महापंचायत का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें