फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर शो : जमीन पर पुलिस-पीएसी, पानी में एनडीआरएफ का पहरा, पूरे शहर में रहेगी सुरक्षा चाक चौबंद

Thu, 28 Sep 2023 11:07 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एयरफोर्स डे के लिए संगम क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर विशेष प्रबंध किए जाएंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री से लेकर कई गणमान्य अतिथियों के आने की संभावना है, ऐसे में पुलिस की ओर से व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए जाने को लेकर तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयरफोर्स डे पर आठ अक्तूबर को शहर में होने जा रहे एयर शो के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए जाएंगे। इसमें नभ, थल ही नहीं बल्कि जल से भी निगरानी की व्यवस्था की गई है। जमीन पर जहां पुलिस-पीएसी व पैरामिलिट्री का पहरा होगा तो संगम में राष्ट्रीय आपदा राहत बल(एनडीआरएफ) के जवान मोर्चा संभालेंगे।

विज्ञापन


एयरफोर्स डे के लिए संगम क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर विशेष प्रबंध किए जाएंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री से लेकर कई गणमान्य अतिथियों के आने की संभावना है, ऐसे में पुलिस की ओर से व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए जाने को लेकर तैयारियां चल रही हैं। कार्यक्रम में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके, इसके लिए तीन हजार से ज्यादा पुलिस अफसरों-कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा पीएसी व पैरामिलिट्री के जवानाें को भी तैनात किया जाएगा।

पुलिस-पीएसी व पैरामिलिट्री के जवान जहां संगम क्षेत्र से लेकर परेड तक तैनात किए जाएंगे, वहीं पैराट्रूपर्स के हैरतअंगेज कारनामों के दौरान किसी तरह के हादसे को रोकने के लिए गंगा व यमुना नदी में एनडीआरएफ के जवानों को तैनात किया जाएगा। वह अत्याधुनिक जीवनरक्षक उपकरणों जिसमें लाइफ जैकेट के अलावा रबर बोट, रीवर एंबुलेंस आदि शामिल हैं।

विज्ञापन

खुफिया एजेंसियां सक्रिय, जुटा रहीं इनपुट

एयरशेा के दौरान हजारों वीआईपी के शहर में आने की संभावना है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के क्रम में ही खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं। वह गोपनीय ढंग से इनपुट जुटाने में लगी हुई हैं। स्थानीय अभिसूचना इकाई(एलआईयू) को भी सतर्क रहने को कहा गया है। उन्हें कहीं भी किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि का पता चलने पर फौरन उच्चाधिकारियों को सूचित करने के लिए निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन

धारा 144 होगी लागू, विशेष पाबंदियां लगेंगी

एयर शो के मद्देनजर अक्तूबर के पहले हफ्ते में ही शहर में धारा 144 भी लागू हो जाएगी। इसके तहत विशेष पाबंदियां लागू होंगी। फिलहाल इस बात आला पुलिस अधिकारी विचार विमर्श में जुटे हैं कि कौन कौन सी पाबंदियां हैं जो कार्यक्रम को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जरूरी हैं। पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए हरसंभव आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

नए यमुना-शास्त्री ब्रिज पर वाहन रोकने पर भी रोक

कार्यक्रम वाले दिन यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए नए यमुना व शास्त्री ब्रिज पर वाहन रोकने पर पाबंदी होगी। इसके लिए जगह-जगह पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। वह यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी दशा में वाहन न रुकने पाए। इसके बाद भी किसी ने वाहन रोका तो उसके खिलाफ प्रतिबंधित स्थान पर वाहन खड़ा करने के आरोप में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें