फाफामऊ स्तिथ विनीता हॉस्पिटल में अमर उजाला की ओर से पुलिस की पाठशाला में बोलते आईपीएस राजकुमार मीना।
- फोटो : अमर उजाला।
ईमेल या अन्य अकाउंट के जरिये लाॅगिन करने से बचें
एसीपी ने बताया कि कई बार किसी वेबसाइट या एप पर लॉगिन के लिए यूजर आईडी, पासवर्ड बनाना पड़ता है। इसके अलावा ईमेल आईडी या सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये लॉगिन न करें। इससे आपकी व्यक्तिगत जानकारियां लीक हो सकती हैं।
पासवर्ड हर महीने बदलें। साइबर अपराध का शिकार होने पर 1930 पर कॉल करें। वित्तीय धोखाधड़ी के मामलाें में तुरंत अपराधी का खाता फ्रीज करा दिया जाता है।
इसके बाद नजदीकी साइबर थाने या थाने पर जाकर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि रकम वापसी के लिए कार्रवाई की जा सके। साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक होने के लिए
http://cytrain.ncrb.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
छात्राओं के सवालों के दिए जवाब
एसीपी ने छात्राओं के सवालों के जवाब भी दिए। संस्थान की प्रबंध निदेशक विनीता विश्वकर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन किया। कहा कि कार्यक्रम में जो जानकारी छात्राओं को मिली है, वह निश्चित ही उससे न सिर्फ खुद बल्कि अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करेंगी। कार्यक्रम में निदेशक डाॅ. बिंदु विश्वकर्मा, प्रधानाचार्य देव्यानी दुबे समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।