फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की लापरवाही से 26 घंटे बाद मिला युवक का शव

विज्ञापन
लालगंज के बरीबोझ में संदिग्ध दशा में तालाब में डूबकर मरे युवक के बिलखते परिजन। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
पुलिस की लापरवाही के चलते 26 घंटे बाद युवक का शव तालाब से बरामद हो सका। परिजनों ने नकदी के लिए हत्या कर उसका शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच के नाम पर परिजनों को बरगलाते हुए केस दर्ज नहीं किया। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद केस दर्ज करने के लिए परिजनों का समझाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के भटपुरवा मधुकरपुर निवासी कुंवरचंद्र वर्मा (40) सोमवार सुबह करीब दस बजे गांव के ही हरिश्चंद्र वर्मा के साथ बगल बरीबोझ गांव गया था। यहां दोनों ने तालाब में नहाने के लिए पानी में कूद पड़े। नहाने के दौरान कुंवरचंद्र गहरे पानी में समा गया। घटना के बाद साथ गया हरिश्चंद्र वर्मा फरार हो गया।
मामले की जानकारी पर लालगंज पुलिस चार घंटे बाद मौके पर पहुंची और शव निकालने के लिए खानापूर्ति करती रही। कभी सांगीपुर से तो कभी प्रयागराज से गोताखोर बुलाने की बात की गई। आखिर का अंधेरा होने पर पुलिस लौट गई। दूसरे दिन भी पुलिस गोताखोर नहीं बुला सकी। मंगलवार को दोपहर आखिरकार ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद कुंवरचंद्र का शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस की लापरवाही से 26 घंटे तक उसका शव पानी में ही डूबा रहा। युवक के शरीर पर चोट व खून लगा देख परिजन हत्या का आरोप लगाने लगे। मृतक के बेटे त्रिभुवन वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका पिता घर से बीस हजार रुपये लेकर निकला था। साथ गए हरिश्चंद ने पहले उसके पिता को शराब पिलाई और पैसों के लालच में उसकी हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया।
सीओ रमेशचंद्र ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने आश्वासन देकर मृतक का शव कोतवाली भेज दिया। लेकिन कोतवाली में तहरीर पहुंचते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए। केस दर्ज करने के बजाए कोतवाली पुलिस पीड़ित परिवार को यह समझाने में लगी रही कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर केस दर्ज कर लिया जाएगा। लेकिन परिजन इस बात पर राजी नहीं थे।
इसे लेकर पुलिस व परिजनों में नोकझोंक भी हुई। उधर, घटना के बाद से आरोपी हरिश्चंद्र वर्मा फरार है। इसके चलते परिजनों का शक और अधिक बढ़ गया है। सीओ रमेशचंद्र ने बताया कि पुलिस को केस दर्ज कर जांच के आदेश दिए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें