फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: लापता युवक को पुलिस ने खोज परिजनों को सौंपा

Sat, 21 Feb 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो कैप्शन: लापता युवक को परिजन को सुपुर्द करती पुलिस।
विज्ञापन
मानसिक बीमारी से पीड़ित युवक को खोजकर पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर अनिल वर्मा ने बताया कि चुनमुन यादव (35) पुत्र भुईधर यादव निवासी चितौरा, थाना सिधौरा (वाराणसी) 16 फरवरी को घर से बाइक लेकर निकला था। इसके बाद से उसका पता नहीं चला। बृहस्पतिवार शाम डेंगुरपुर गांव के एक ग्रामीण ने बताया कि गंगा घाट पर एक युवक मिला, जो अपना मोबाइल वहीं फेंककर चला गया था। पुलिस ने मोबाइल को चार्ज कर ऑन किया तो परिजनों का कॉल आया। इसके बाद परिजनों को मांडा थाने बुलाया गया। शुक्रवार को भारतगंज चौकी पुलिस ने युवक को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें