फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: 75 जोड़ों ने लिए सात फेरे, एक का हुआ निकाह

Sat, 21 Feb 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
तरांव स्थित रिद्धी-सिद्धी उत्सव गृह में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान विकासखंड कोरांव के 68 और विकासखंड शंकरगढ़ के एक और नगर पंचायत कोरांव के सात समेत कुल 76 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। 75 जोड़ों ने फेरे लिए और एक ने निकाह पढ़ा।
विज्ञापन

विधायक कोरांव राजमणि ने कहा कि अब गरीब वर्ग को अपनी बेटियों की शादी के लिए सेठ-साहूकारों से कर्ज नहीं लेना पड़ता है। सरकार 60 हजार रुपये सीधे वधू के खाते में भेजती है। नगर पंचायत अध्यक्ष कोरांव ओम प्रकाश केशरी ने कहा कि वर्तमान पिछली सरकारों में वधू को मिलने वाली धनराशि बंदरबांट कर ली जाती थी। ब्लाॅक प्रमुख मुकेश कोल ने नवदंपती को शुभकामनाएं दीं। संचालन सहायक विकास अधिकारी रामेश्वर सिंह व कवि बबलू सिंह ने किया। मौके पर खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार, अनिल मिश्र, बबुआन द्विवेदी, संतरा देवी बिंद, रामानुज यादव, जेपी सिंह, रामराज सिंह पटेल और शिवाकांत पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें