वरिष्ठ चिकित्सक डा.अरूप बनर्जी के खिलाफ चैम्बर में घुसकर तोड़फोड़ करने एवं अटैची से 40 हजार रूपये निकाल ले जाने के आरोप में सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। श्रुति विहार कॉलोनी निवासी अधिवक्ता जेपीएन राज ने पुलिस को बताया कि डा.अरूप नौ अप्रैल दोपहर करीब डेढ़ बजे उनके एल्गिन रोड स्थित चैंबर में घुस आए और विवाद करने लगे। इस दौरान उन्होंने चैंबर में तोड़फोड़ की। वहां रखी फाइलों को फाड़ दिया और अटैची में रखे रुपये निकाल ले गए। पुलिस ने उनकी तहरीर के आधार पर चिकित्सक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। मामले की विवेचना कराई जा रही है।