पूरामुफ्ती पुलिस को सूचना मिली थी कि केंद्रीय विद्यालय मनौरी के पास एक ईट भट्टे के बगल में तमंचा बनाया जा रहा है। सूचना पर रविवार की रात थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह और उनकी टीम ने ईट भट्टे के पास घेरेबंदी की।
पूरामुफ्ती में रविवार देर रात बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। हादसे में एक बदमाश को गोली लग गई जबकि उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों ईट भट्ठे के पास तमंचा बना रहे थे।
विज्ञापन
पूरामुफ्ती पुलिस को सूचना मिली थी कि केंद्रीय विद्यालय मनौरी के पास एक ईट भट्टे के बगल में तमंचा बनाया जा रहा है। सूचना पर रविवार की रात थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह और उनकी टीम ने ईट भट्टे के पास घेरेबंदी की। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने आहट पाते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। इसी दौरान कौशाम्बी के पिपरी थाना क्षेत्र के मेंहदीपुर गांव के रहने वाले रत्नेश उर्फ नेकलेस को पैर में गोली लगी। जबकि उसका साथी गोलू निवासी महमूदपुर, मनौरी को गिरफ्तार कर लिया गया।
दोनों काफी समय से तमंचा बनाने का काम कर रहे थे। वे न सिर्फ तमंचा बनाते थे, बल्कि आस पास के एरिया में बेचते भी थे। पुलिस को मौके से सात तमंचे, तीन अधबने तमंचे भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाने का सामान और अपाचे बाइक मिली है। घायल रत्नेश को पुलिस कस्टडी में एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।