पीलीभीत, शाहजहांपुर, एटा में कई मुकदमें हैं दर्ज
आरोपियों से पूछताछ के उपरांत गिरफ्तार अभियुक्त दयाराम एवं नन्हे उर्फ जयराम की निशानदेही पर इनके परिवार की पांच महिलाओ को थाना नवाबगंज इलाके के मनीलाल का ईनारा के पास से गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से हत्या सहित लूट की घटना से संबंधित रुपये व सोने चांदी के आभूषण बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में दयाराम पुत्र पुत्तू निवासी ग्राम ईशापुर थाना निगोही जनपद शाहजहांपुर, धीरेंद्र उर्फ लड्डू पुत्र कृपाल निवासी ग्राम मिलकिया थाना निगोही शाहजहांपुर, नन्हे उर्फ जयराम पुत्र कृपाल निवासी ग्राम ईशापुर थाना निगोही शाहजहांपुर और कुशल पाल उर्फ कृष्णा पुत्र नन्हे सिंह निवासी ग्राम ईशापुर थाना निगोही शाहजहांपुर शामिल हैं। दयाराम पर शाहजहांपुर, पीलीभीत, प्रयागराज में कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं। इसी तरह धीरेंद्र पर एटा, शाहजहांपुर और प्रयागराज में कुल आठ मामले पंजीकृत हैं। नन्हें और कुशपाल पर दो दो मुकदमें पंजीकृत हैं।
पांच महिलाएं भी गिरफ्तार
गिरफ्तार बदमाशों की मदद करने वाली इनके परिवार की पांच महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है। इन महिलाओं के पास से थरवई में लूटे गए आभूषण भी बरामद हुए हैं। जिन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है उनमें शांति देवी, वेदवती, लीलावती और गंगादेवी उर्फ झिलमिला, बेलावती शामिल हैं। बदमाशों के कब्जे से 73064 रुपये बरामद हुए हैं। इसमें 51 बिछिया, 22 अंगूठी, 18 पायल, 46 कड़ा, आठ चूड़़ी, दो टॉप्स, दो बाली (पीली धातु), 02 मांगटीका, 29 अदद छल्ले, एक नगदार लॉकेट, एक मछली आकार का आकृति, सब्बल, सूजा, डॉ. बैग, चेक बुक, आरसी, पासबुक, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ई-श्रम कार्ड, तीन अदद चटाई बराम हुआ है।
चौकीदार की हत्या के बाद ज्वेलरी की दुकान में की गई थी लूट
थरवई थाना क्षेत्र के हेतापट्टी बाजार संतोष कुमार केसरवानी की दुकान में जमकर लूटपाट की गई थी। दुकानदार संतोष कुमार और उसकी पत्नी आरती देवी तथा भाई अशोक कुमार केसरवानी की जमकर पिटाई भी की गई। घटनास्थल से थोड़ी दूर पर स्थित मार्केट के चौकीदार की हत्या कर दी गई। उसकी पत्नी को भी अधमरा कर दिया गया था। बदमाशों ने चौकीदार की नाबालिग नतिनी के साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया था। इस मामले में पुलिस की पांच टीमें बदमाशों की खोजबीन में लगाई गई थीं। साथ ही एसटीएफ की टीम को भी खुलासे के लिए लगा दिया गया था।