फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा भर्ती का रिजल्ट आते ही उड़ा गुलाल

Mon, 16 Mar 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दरोगा भर्ती का कट ऑफ सोमवार को जारी कर दिया गया। परिणाम जारी होते ही हॉस्टलों और डेलीगेसियों में जमकर अबीर गुलाल उड़ा। चयनित अभ्यर्थियों को उनके साथियों ने गले मिलकर बधाई दी। बैंक रोड पर हॉस्टलों के चयनित अभ्यर्थी अपने साथियों के साथ जुटे और जश्न मनाया।
विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय के ताराचंद्र हॉस्टल के लगभग 15 छात्र चयनित हुए हैं। इनमें मऊआइमा के चकश्याम गांव के तुषार श्रीवास्तव, जितेंद्र गुप्ता, उमेश राय, दिलीप गुप्ता, दुर्गविजय, संतराम वर्मा, ज्ञानचंद्र यादव, सुनील गौड़, आनंद, अजीत,  मनीष मिश्र, विजय मिश्र, राहुल संजय और गोरखपुर के सगे भाई आनंद और अमर चौरसिया का चयन हुआ। अन्य हॉस्टलों के भी तमाम अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। वहीं क्राइम ब्रांच में तैनात सिपाही अशोक कुमार, जार्जटाउन थाने में तैनात रंजीत कुमार यादव, कर्नलगंज में तैनात अरविंद कुमार यादव समेत जिले में तैनात एक दर्जन अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं। नैनी के एडीए कॉलोनी की रहने वाली शिवानी मिश्र भी चयनित हुई हैं। अल्लापुर, गोविंदपुर, छोटा बघाड़ा और अल्लापुर इलाके में रहने वाले तमाम अभ्यर्थी चयनित हुए हैं।


उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ की ओर से अंतिम परिणाम जारी होने के बाद तमाम अभ्यर्थियों ने परिणाम पर असंतोष जाहिर किया है। अभ्यर्थियों का आरोप था कि परीक्षा में व्हाइटनर का प्रयोग नहीं करना था। लेकिन इसके बाद आंसर सीट पर तमाम अभ्यर्थियों ने इसका प्रयोग किया है। यह मामला हाईकोर्ट में चल रहा है। नाराज अभ्यर्थियों ने परीक्षा परिणाम में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाया है। छात्रों का आरोप है कि एक अभ्यर्थी को 313 अंक प्राप्त है। वह ओबीसी की श्रेणी में है फिर भी उसे सामान्य श्रेणी में सफल घोषित किया गया है। अभ्यर्थियों ने कहा कि शासन की नीति के खिलाफ मंगलवार को असंतुष्ट अभ्यर्थी चंद्रशेखर पार्क में धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें