फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दुकानदार को पीटा, भाकियू ने अफसरों से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
धूमनगंज के झलवा चौराहे पर पुलिसकर्मियों के व्यापारी को पीटने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। भाकियू जिला इकाई की ओर से इस मामले की शिकायत आईजी समेत तमाम अफसरों से की गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि कार्रवाई न होने पर धूमनगंज थाने का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष अनुज सिंह ने आरोप लगाया कि सोमवार को झलवा चौराहे पर चेकिंग के दौरान इंस्पेक्टर अरुण चतुर्वेदी ने जबरन व्यापारी नीरज कुशवाहा पुत्र रामचंद्र कुशवाहा को पीट दिया। यही नहीं झलवा चौराहे के पास अपनी पुश्तैनी जमीन पर फल की दुकान लगान वाले किसानों से गालीगलौज करते हुए शाम छह बजे उनकी फल की दुकानें भी बंद करा दीं।
यह भी आरोप लगाया कि पिछले दिनों जमीन के विवाद को लेकर दरोगा खालिद खान ने भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष रामकुंजन पटेल के घर जाकर गालीगलौज की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने इस मामले की लिखित शिकायत आईजी समेत अन्य अफसरों से की है। उनका यह भी दावा है कि अफसरों ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। आईजी केपी सिंह ने बताया कि किसान यूनियन के पदाधिकारी शिकायत लेकर आए थे। मामले में धूमनगंज पुलिस से बात करने पर पता चला कि चौराहे पर भीड़ लगी थी और उस दौरान गलतफहमी में एक व्यापारी से नोकझोंक हुई थी। पुलिसकर्मियों से कहा गया है कि वे संयमित व्यवहार के सात ही नियमों का पालन करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें