फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : दुष्कर्म के दो आरोपियों के घर पुलिस ने कराई डुगडुगी पिटवाकर कराई मुनादी, घर पर नोटिस चस्पा

Thu, 30 Jul 2026 06:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। फरार चल रहे दो आरोपी अशरफ और फजल के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर उद्घोषणा चस्पा की गई है।
विज्ञापन
पुरामुफ्ती में मुनादी कराती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। फरार चल रहे दो आरोपी अशरफ और फजल के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर उद्घोषणा चस्पा की गई है। बृहस्पतिवार को उनके घरों पर डुगडुगी पिटवाकर मुनादी भी कराई गई।

विज्ञापन


विज्ञापन

 

पीड़िता के पिता की एफआईआर के अनुसार, 14 जून की रात मुशर्रफ समेत अन्य आरोपी घर में घुसे थे। उन्होंने बेटी का अपहरण कर सुनसान स्थान पर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर सिगरेट से उसके शरीर को दागा गया था। देर रात करीब दो बजे वे बेटी को घर के दरवाजे पर छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने मुशर्रफ, अशरफ और फजल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज की थी। आरोपी मुशर्रफ को पुलिस मुठभेड़ में पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। अशरफ और फजल तभी से फरार चल रहे हैं।

पुलिस ने कई बार संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी बच निकले। जांच में पता चला कि दोनों अपनी संपत्तियों को इधर-उधर करने की कोशिश कर रहे हैं। न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट का अनुपालन न होने पर धारा 84 के तहत कार्रवाई की गई। पूरामुफ्ती थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी न होने पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों से आरोपियों के संबंध में सूचना देने की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें