गाड़ीवान टोला के रहने वाले दो भाइयों सौरभ द्विवेदी और गौरव द्विवेदी के बीच बुधवार की रात झगड़ा हो गया। जब हाथापाई होने लगी तो बहन ने घबराकर कंट्रोल रूम को फोन कर दिया। पीआरवी 94 गाड़ी वहीं पास में मौजूद थी। कंट्रोल रूम की सूचना पर पीआरवी की फोर्स सौरभ के घर पहुंच गई।
खुल्दाबाद के गाड़ीवान टोला में बुधवार की रात झगड़े की सूचना पर पहुंचे दरोगा प्रमोद कुमार पर एक युवक ने हमला कर दिया। दरोगा घायल हो गए। दरोगा के साथ गए सिपाहियों ने आरोपी युवक को दौड़ाया लेकिन वह भाग निकला। दरोगा की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
गाड़ीवान टोला के रहने वाले दो भाइयों सौरभ द्विवेदी और गौरव द्विवेदी के बीच बुधवार की रात झगड़ा हो गया। जब हाथापाई होने लगी तो बहन ने घबराकर कंट्रोल रूम को फोन कर दिया। पीआरवी 94 गाड़ी वहीं पास में मौजूद थी। कंट्रोल रूम की सूचना पर पीआरवी की फोर्स सौरभ के घर पहुंच गई। दरोगा प्रमोद कुमार गाड़ी से उतरे और घर की ओर बढ़े। अंदर सौरभ द्विवेदी ने पुलिस को देखा तो बौखला गया। उसने गेट पर ही प्रमोद कुमार पर हमला कर दिया। प्रमोद के चेहरे तथा शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। यह देखकर गाड़ी मेें मौजूद अन्य सिपाहियों ने सौरभ को दौड़ाया लेकिन वह गलियों में भाग निकला।
लहूलुहान दरोगा प्रमोद कुमार को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। बृहस्पतिवार को प्राथमिक उपचार के बाद प्रमोद को घर भेज दिया गया। खुल्दाबाद थाना प्रभारी ने बताया कि दरोगा प्रमोद कुमार की तहरीर पर सौरभ द्विवेदी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उसकी तलाश की जा रही है। बुधवार की रात सौरभ कहीं से शराब पीकर घर आया था। वह घर वालों से ही लड़ने लगा था। इसी कारण उसकी बहन ने फोन कर पुलिस को बुलाया था।