फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने सास को किया गिरफ्तार

Sat, 14 Feb 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने विवाहिता की मौत के मामले में शुक्रवार को सास को भी गिरफ्तार किया है। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 25 जनवरी को मेजा थाना क्षेत्र के कठौली गांव के सतीश कुमार पटेल की पत्नी साधना पटेल (20) का शव कठौली रेलवे क्रॉसिंग के समीप रेलवे ट्रैक पर मिला था।
विज्ञापन

साधना के भाई विजय सिंह पटेल निवासी ददरी तालुका नौगवा डांड़ी थाना नैनी ने दहेज में दो लाख नकद और जंजीर न देने पर ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति, ससुर, सास, ननद और मामा के खिलाफ मेजा थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें पुलिस ने पति और ससुर को पहले ही गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को कठौली से ही सास आरती देवी को गिरफ्तार किया गया। मेजा थाने के इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही वह भी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें