फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : पत्रकार एलएन सिंह हत्याकांड में मां-बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आमने-सामने बैठाकर की गई पूछताछ

Mon, 27 Oct 2025 05:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पत्रकार एलएन सिंह उर्फ पप्पू सिंह हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। एक दिन पहले पुलिस ने मां-बेटे को उठाया था और उनसे आमने सामने बैठाकर पूछताछ की गई थी।
विज्ञापन
पत्रकार एलएन सिंह की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्रकार एलएन सिंह उर्फ पप्पू सिंह हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। एक दिन पहले पुलिस ने मां-बेटे को उठाया था और उनसे आमने सामने बैठाकर पूछताछ की गई थी। उसकी मां लगातार यही कह रही थी कि उसको हत्याकांड के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह के चचेरे भतीजे एलएन सिंह उर्फ पप्पू की हत्या के मामले में पुलिस चार दिन बाद साहिल और उसकी मां विजेता को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को मंगलवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा। 

विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित हर्ष होटल के पास बृहस्पतिवार की रात पप्पू की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के तीन घंटे बाद पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला था कि पप्पू के दोस्त बबलू की पत्नी विजेता अपने बेटे साहिल को विशाल के संग नशा करने से रोकती थी। इसी विवाद में पप्पू की हत्या की गई। मामले में मां-बेटे की भी भूमिका संदेह के घेरे में हैं। इसकी वजह जानने के लिए तीनों को सिविल लाइंस थाने में आमने-सामने बिठाकर लंबी पूछताछ की गई। पुलिस अफसरों ने बताया कि बार-बार बयान बदलने की वजह से हत्या के मामले की कड़ी नहीं जुड़ पा रही है। आशंका है कि जांच के दाैरान मामले में कुछ और भी खुलासा हो सकता है। इससे पहले पुलिस शनिवार को आरोपी विशाल को जेल भेज चुकी है। सोमवार को साहिल और उसकी मां को भी गिरफ्तर कर लिया गया। दोनों को मंगलवार को पुलिस कोर्ट में पेश करेगी।

विज्ञापन

आमने-सामने पूछे गए कुछ सवाल

  • पुलिस: पप्पू को क्यों मारा है?
  • विशाल: उसने मुझे सिर पर डंडे से मारा था, इसलिए मार दिया
  • पुलिस: घटना के दौरान तुम कहां थी, क्या देखा?
  • विजेता: मुझे नहीं मालूम कब विशाल ने चाकू मारा, हां पूर्व में विवाद हुआ था उस दिन नहीं
  • पुलिस: तुम कहां थे, विशाल ने क्यों मारा पप्पू को
  • साहिल: बाहर गाली-गलौज हो रही थी, इसकी वीडियो भी बनाई है
  • पुलिस: हत्या करने के बाद चाकू कहां छिपाया?
  • विशाल: मुझे याद नहीं है चाकू कहां गया, मैं बहुत नशे में था।
  • पुलिस: हत्या की वजह तो तुम हो, तुम्हारे विवाद की वजह से हत्या हुई है?
  • विजेता: मेरा कोई कसूर नहीं है, मैं घर के अंदर थी, बाहर गाली-गलौज हो रही थी, कब मारा उसने मुझे नहीं पता।
  • पुलिस: पप्पू यहां पर क्यों आता था?
  • विजेता: वह पति बबलू का अच्छा दोस्त था और उनसे ही मिलने आता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें