फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में धांधलीः एसएससी परीक्षा में दबोचा गया मुन्नाभाई, साथी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच ने पकड़ा, दूसरे के स्थान पर दे रहा था परीक्षा
विज्ञापन

50 हजार रुपये में तय हुई थी बात, बिहार का है रहने वाला
नैनी(प्रयागराज)। क्षेत्र के काजीपुर मोहल्ले में स्थित बाल शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में एसएससी (एमटीएस) परीक्षा में रविवार को एक मुन्नाभाई पकड़ा गया। इस दौरान उसका साथी मौके से फरार हो गया। देर शाम पुलिस ने उसके खिलाफ नैनी थाने में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
एसएससी की ओर से रविवार को मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था। सुबह 11 से 11.30 बजे तक आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए नैनी स्थित बाल शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था। करीब 11.40 पर परीक्षा खत्म हो चुकी थी और परीक्षार्थी अपनी-अपनी उत्तर पुस्तिकाएं जमा कर रहे थे। इसी दौरान क्राइम ब्रांच के एसआई श्रवण निगम ने मय टीम स्कूल में छापा मारा। सटीक मुखबिरी पर टीम ने एक परीक्षार्थी को पकड़ा। उसने अपना नाम ज्ञानदीप निवासी पटना बिहार बताया। पूछताछ शुरू हुई तो वह हड़बड़ा गया। सख्ती से पूछताछ में बताया कि वह फरीदपुर, करारी कौशाम्बी निवासी अरुण कुमार के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। साथ ही बताया कि परीक्षा में बैठने के एवज में उसे 50 हजार रुपये देने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है कि परीक्षा में बैठने के लिए उसकी सीधे परीक्षार्थी से बात हुई थी या फिर किसी के माध्यम से वह उससे मिला। पूछताछ के बाद उसे नैनी पुलिस को सौंप दिया गया, जिसने देर शाम परीक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। नैनी इंस्पेक्टर धाकेश्वर सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान मूल परीक्षार्थी अरुण कुमार भी केंद्र के बाहर मौजूद था। लेकिन, साथी के पकड़े जाने की खबर मिलते ही वह भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें