मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे प्रतियोगी छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। छात्रों को जबरन घसीटकर पुलिस ने गाड़ी में भर दिया। इसको लेकर छात्रों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। बैंक रोड पर हजारों की संख्या में छात्र नारेबाजी कर रहे थे। इसकी जानकारी होने पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स ने छात्रों को यहां पर आंदोलन करने से रोका। इसके बाद छात्रों की पुलिस से बहस हो गई। सिविल ड्रेस में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने छात्रों का हाथ और पैर पकड़कर उनको घसीटते हुए पुलिस के वाहन में भरकर हिरासत में ले लिया।