फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : गाजी मियां के रौजा मेले को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त, दरगाह जाने वाले रास्ते पर पुलिस की बैरीकेडिंग

Thu, 10 Apr 2025 02:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

गाजी मियां की दरगाह के मुख्य गुंबद पर भगवा झंडा लहराए जाने के बाद से पुलिस प्रशासन और सख्त हो गया है। दरगाह की तरफ जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया। कस्बे में भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन
बहरिया के सिकंदरा स्थित गाजी मिया की दरगाह। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजी मियां की दरगाह के मुख्य गुंबद पर भगवा झंडा लहराए जाने के बाद से पुलिस प्रशासन और सख्त हो गया है। दरगाह की तरफ जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया। कस्बे में भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। जिससे बुधवार को भी गाजी मियां का मेला नहीं लगा। सिकंदरा स्थित गाजी मियां की दरगाह पर प्रत्येक रविवार और बुधवार को रौजा मेला लगता है। लेकिन, 23 मार्च से रौजा मेले पर पुलिस प्रशासन द्वारा रोक लगाने से ना तो दुकान लग रही है और ना ही मेला लग रहा है। दरगाह का ताला खुला होने से स्थानीय लोग दरगाह पर आ जा रहे थे।

विज्ञापन


रविवार को महाराजा सुहेलदेव सम्मान सुरक्षा मंच के अध्यक्ष मानेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में गुंबद पर चढ़कर भगवा लहराने से खलबली मच गई थी। चौकी इंचार्ज सिकंदरा रवि कटियार की तहरीर पर मानेंद्र प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह, राजकुमार सिंह और विनय तिवारी सहित 24 लोगों के खिलाफ माहौल खराब करने और धार्मिक झंडा लहराने के आरोप में बहरिया थाने में एफआईआर दर्ज की गई। सोमवार को मानेंद्र प्रताप सिंह को शांति भंग करने के आरोप में जेल भेज दिया गया। लापरवाही मिलने पर चौकी इंचार्ज सिकंदरा रवि कटियार, अंशु कुमार और सुनील कुमार यादव को डीसीपी गंगानगर ने सस्पेंड कर दिया।

राजकुमार सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दरगाह पर भगवा झंडा फहराने वाले नामजद दूसरे आरोपी राजकुमार सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष बहरिया महेश मिश्रा ने बताया कि अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गतिरोध को देखते हुुए रविवार को भी रौजा मेला प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें