साहित्यिक संस्था ‘गुफ्तगू’ के सहायक सचिव अशोक श्रीवास्तव ‘कुमुद’ को सोमवार को जयलाल दास बाल साहित्य शिखर सम्मान-2023 प्रदान किया गया। साहित्य के इस महाधिवेशन में देशभर के साहित्यकारों को अलग-अलग सम्मान से नवाजा गया। यह कार्यक्रम सिरसा (हरियाणा) में मातेश्वरी विद्यादेवी बाल साहित्य शोध एवं विकास संस्थान की ओर से आयोजित था।
शहर के राजरूपपुर निवासी अशोक कुमार ‘कुमुद’ लंबे समय से कविता, गीत, गजल और मुक्तक के अलावा बाल साहित्य रच रहे हैं। शीघ्र ही इनका बाल कविताओं का संग्रह प्रकाशित होने वाला है। इससे पहले इनकी ‘अंतर्नाद’, ‘सुरबाला’, ‘सोंधी महक’ और ‘चंचल चुनमुन’ नामक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। सिरसा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ. राज कुमार निजात, डॉ. आरके जैन, चांद वर्मा, डॉ. करतार सिंह जाखड़, डॉ. राकेश चक्र, डॉ. नीलिमा राकेश, डॉ. शील कौशिक, दीनदयाल शर्मा, डॉ. पूजा अलापुरिया, डॉ. राकेश चंद्र उपस्थित रहे।