फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पालिटेक्निक परिसर में ढीली होगी जेब, देना होगा पार्किंग शुल्क

विज्ञापन
Pockets will be loose in women's polytechnic premises, now parking fee will have to be paid
विज्ञापन
प्रयागराज। लंबी जद्दोजहद के बाद सिविल लाइंस में सरदार पटेल मार्ग स्थित महिला पालिटेक्निक स्थल पर अब वाहन खड़े करने वालों की जेब ढीली होगी। अब लोगों को यहां पार्किंग शुल्क देना होगा। यह स्टैंड नगर निगम ने 2100 रुपये प्रतिदिन की दर से नीलाम कर दी है।
विज्ञापन

नगर निगम मुख्यालय में शुक्रवार को अपर नगर आयुक्त मुशीर अहमद ने महिला पालिटेक्निक पार्किंग स्थल की नीलामी प्रक्रिया संपन्न कराई। नीलामी में पांच लोगों ने बोली लगाई। सर्वाधिक बोली लगाने वाले को 31 मार्च तक के लिए करीब एक लाख अस्सी हजार रुपये जमा कराने होंगे।
अनुबंध की शर्तों में पार्किंग शुल्क का भी निर्धारण कर दिया गया है। स्टैंड पर कार पार्किंग के लिए पहले दो घंटे के लिए 20 रुपये फिर उसके बाद हर घंटे दस रुपये देने होंगे। वहीं दो पहिया वाहन चालकों को पहले दो घंटे के लिए दस रुपये फिर हर घंटे के लिए पांच रुपये अदा करने होंगे। कमेटी ने प्रपत्र तैयार कर लिए हैं। नगर आयुक्त के हस्ताक्षर होते ही 24 घंटे के भीतर यहां पेड पार्किंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें