फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PNP News : डीएलएड स्क्रूटनिंग का परिणाम जारी, 175 प्रशिक्षु पास

Tue, 31 Jan 2023 12:13 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

डीएलएड के अलग-अलग सत्रों की स्क्रूटनिंग परीक्षा का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से द्विवर्षीय पाठयक्रम परीक्षा 2022 में अलग-अलग सत्र के विभिन्न सेमेस्टर के कुल 20370 प्रशिक्षुओं ने आवेदन किए थे।
विज्ञापन
DElEd - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएलएड के अलग-अलग सत्रों की स्क्रूटनिंग परीक्षा का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से द्विवर्षीय पाठयक्रम परीक्षा 2022 में अलग-अलग सत्र के विभिन्न सेमेस्टर के कुल 20370 प्रशिक्षुओं ने आवेदन किए थे।

विज्ञापन

इनमें से 18677 प्रशिक्षुओं के परीक्षा परिणाम में किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं किया गया। 21 प्रशिक्षुओं के परिणाम जारी नहीं किए गए हैं। 1672 प्रशिक्षुओं के परिणाम में संशोधन किए गए और 175 प्रशिक्षुओं को स्क्रूटनिंग परीक्षा में सफलता मिली।

इसमें बीटीसी 2015 के दूसरे, तीसरे, और चौथे सेमेस्टर, डीएलएड 2017 दूसरे, तीसरे, चौथा सेमेस्टर, डीएलएड 2018 पहला, दूसरा, तीसरा, चौथा सेमेस्टर, 2019 में दूसरा, तीसरा, चौथा और डीएलएड 2021 सत्र के पहले सेमेस्टर के प्रशिक्षु शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें