Prayagraj News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर परेड मैदान में तैयार किया जा रहा पंडाल।
- फोटो : प्रयागराज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच दिसंबर को प्रयागराज के संभावित आगमन को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बताया जा रहा है कि परेड मैदान में पीएम मोदी की मौजूदगी में 1500 गरीब बेटियों की शादी होगी। उन सभी को पीएम द्वारा वहां आशीर्वाद दिया जाएगा। उधर पीएम के आगमन को लेकर परेड मैदान में तीन हेलीपैड तैयार किए जा रहे हैं।
परेड मैदान में आयोजित कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह में काम करने वालीं महिलाओं को प्रदेश के सभी जिलों से बुलाया गया है। यहां सभी 75 जिलों से सवा दो लाख महिलाओं को बुलाने का कार्यक्रम है। इनमें वह महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्हें पिछले दिनों सार्वजनिक शौचालय की चाभी दी गई या जिन्होंने बैंक सखी के रूप में काम किया। प्रधानमंत्री इन महिलाओं का सम्मान भी कर सकते हैं।