दोनों डिप्टी सीएम के प्रति जताया आभार
मुख्यमंत्री ने महाकुंभ की तैयारियों के लिए दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर, ब्रजेश पाठक के साथ ही सभी विधायक, सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष और महापौर के प्रति आभार जताया।
हनुमान मंदिर और भरद्वाज कॉरिडोर का होगा लोकार्पण
सीएम योगी बोले श्रृंगवेपुर में 56 फुट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण, महर्षि भरद्वाज आश्रम कॉरिडोर का भी लोकार्पण होगा। कुंभ भव्य भी हो, दिव्य हो, स्वच्च और सुव्यवस्थित यह पीएम मोदी की प्रेरणा से हो रहा है। इस बार दिव्य कुंभ और डिजिटल कुंभ भी पीएम मोदी की प्रेरणा से हो रहा है।
हजारों करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ
2019 में पीएम मोदी की प्रेरणा से ही अक्षय वट के दर्शन हुए थे। इस महाकुंभ में अक्षय वट कॉरिडोर का निर्माण हो गया है। श्रीा बड़े हनुमान जी मंदिर कॉरिडोर का भी निर्माण होगा। पहली बार सरस्वती कूप कॉरिडोर का भी लोकार्पण होगा।
सभा स्थल पर पहुंचे पीएम मोदी
श्री बड़े हनुमानजी का दर्शन पूजन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संगम नोज पर बने पंडाल में पहुंच गए हैं। यहां पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा है।
हनुमानजी का पूजन करते मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संगम तट पर स्थित श्री बड़े हनुमान (लेटे हनुमान) जी दर्शन पूजन करने के बाद आरती उतार रहे हैं।
हनुमान मंदिर के प्रस्तावित कॉरिडोर का किया अवलोकन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्षय वट का दर्शन पूजन करने के बाद श्री बड़े हनुमान मंदिर परिसर पहुंचे हैं। यहां पर हनुमान मंदिर के प्रस्तावित कॉरिडोर के मॉडल का अवलोकन किया।
हनुमान मंदिर पहुंचने वाले हैं पीएम
अक्षय वट का दर्शन पूजन और परिक्रमा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संगम तट पर स्थित श्री बड़े हनुमान मंदिर पहुंचने वाले हैं।
गंगा पूजन के बाद अक्षयवट पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संगम पर मां गंगा की पूजा अर्चना करने के बाद अक्षयवट का दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं। मत्था टेकने के बाद उन्होंने अक्षय वट की परिक्रमा की। उनके साथ सीएम योगी भी मौजूद हैं।
सीएम और राज्यपाल भी मौजूद
महाकुंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। जीटी जवाहर चौराहे से लेकर संगम तट पर स्थित पंडाल तक लोगों की भीड़ है। बड़े वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है।
पीएम मोदी की सभा मे उमड़ी भीड़
संगम तट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के लिए बनाए गए विशाल पंडाल में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। सुबह आठ बजे से ही यहां लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है।
अमृत काल के सिद्धि योग में पीएम करेंगे पूजन
प्रधानमंत्री मोदी अमृत काल के सिद्धि योग में मानवता की अमूर्त धरोहर के तौर पर विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक समागम के रूप में महाकुंभ की सफलता के लिए कुंभ कलश का पूजन करेंगे।
संतो से भी वार्ता करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री संगम नोज पर संतों से वार्ता करेंगे। साथ ही गंगा पूजन कर महाकुंभ आयोजन की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री सभा को संबोधित करने एवं निर्माण परियोजनाओं के लोकार्पण के साथ अक्षयवट, सरस्वती कूप और हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे।
सीएम योगी ने किया ट्वीट- प्रयागराज की धरती पर पीएम मोदी का स्वागत
पीएम मोदी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
बमरौली एयरपोर्ट - सुबह 11.25 बजे
अरैल हेलीपैड - दिन में करीब 12 बजे
संगम पर पूजन - 12.15 बजे
अक्षयवट, हनुमान मंदिर एवं सरस्वती कूप का दर्शन - 12.40 बजे
महाकुंभ प्रदर्शनी का अवलोकन - 1.30 बजे
सभा- 2.00 बजे
रवानगी - करीब 3.00 बजे
बमरौली एयरपोर्ट से रवानगी- 3.30 बजे