फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: संगमनगरी में 1216 बूथों पर सुनी गई पीएम मोदी के मन की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात में रविवार को पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों के प्रति अश्रुपूरित श्रद्धा सुमन अर्ति करने के साथ इस कायरतापूरर्ण घटना पर चिंता जताई गई। पीएम के मन की बात महानगर के 1216 बूथों पर सुनी गई। इस दौरान कैंडिल जलाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में प्रीतम नगर मंडल में पूर्व सांसद विनोद सोनकर के आवास पर कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुनी। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने चौक मंडल के बूथ नंबर 15 पर, काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने विश्विद्यालय मंडल के बूथ 254, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने सदर गंगा पट्टी बूथ नंबर 405, महापौर गणेश केसरवानी ने कीडगंज कैंप कार्यालय, विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सदर यमुना पट्टी मंडल के बूथ 180, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने शिवकुटी मंडल के बूथ नंबर 43 पर मोदी के मन की बात सुनी। इस दौरान महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि मोदी के मन की बात सुनने को लेकर पिछले संस्करण में प्रयागराज महानगर को काशी क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था। इस बार भी यही उम्मीद है। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि पीएम ने मन की बात में पहलगाम हमले पर दुख व्यक्त करते हुए आतंकियों और उनके आकाओं को कठोरतम जवाब देने की बात कही है। हमें इस पर भरोसा होना चाहिए कि यह नया भारत अपनी अस्मिता पर हमला करने वालों को छोड़ने वाला नहीं है। इस मौके पर डॉ शैलेश पांडेय, वरुण केसरवानी, मन की बात के सह संयोजक दीप द्विवेदी , सुमित वैश्य, मनोज श्रीवास्तव, अजय आनंद, भरत निषाद, अवनीश तिवारी, अपूर्वा चंद्रा, दिग्विजय सिंह, अनिल मौर्य, भोला सिंह, कबीर जायसवाल, गया प्रसाद, रजत दुबे समेत कई नेताओं ने बूथों पर मन की बात सुनी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें